वर्दी #हिफ़ाजय है ।।
इस फोटो को मैं कई सालों से इंटरनेट पर देख रहा हूँ , पुलिस को लेकर लोग बुरा भला कहते हैं , फिटनेस को लेकर मोटा गैंडा ठुल्ला कहते हैं , करप्शन को लेकर जमकर गालियाँ देते हैं । अभी पिछली पोस्ट को मैंने सिर्फ हलके अंदाज़ में इसलिए पोस्ट किया था कि मित्रों के चेहरे पर एक मुस्कान आ जाये । लेकिन वहाँ भी मोटापे को लेकर खरी खोटी सुननी पड़ी । खैर मैंने सोचा आप सबको तस्वीर के दूसरे रुख से परिचय कराऊँ । पुलिसवाला प्रतिदिन कम कम 12 घण्टे की ड्यूटी करता है, न कोई रविवार न कोई छुट्टी , जिस दिन राष्ट्रीय छुट्टी होती है उस दिन वह सुबह 4 बजे जगकर अपनी वर्दी दुरुस्त करता है , जूता बेल्ट चमकाता है और जनता के सामने एक आदर्श बनने की कोशिश करता है । भाई साहब कभी इनकी यूनिफार्म उतरवा कर देख लेना, 10 में से 4 कि बनियान फटी हुई होगी, मोज़े फटे हुए होंगे। कोई भी सरकारी विभाग रविवार : 52 द्वितीय शनिवार: 12 सरकारी छुट्टियां : 36 कुल मिलाकर एक साल में 100 छुट्टियाँ भाई साहब पुलिस वाला भी एक सरकारी कर्मचारी ही है , सैलरी भी किसी भी सरकारी कर्मचारी जितनी ही मिलती है फि...