सिस्टम चुस्त,सरकार मस्त
1 मई "मजदूर दिवस की हार्दिक बधाई"
बढ़ता रोग,बिलखते लोग, न दवा न इलाज न ऑक्सीजन न इंजेक्शन कुछ भी नही फिर भी अपना देश भारत महान है ।हमारी राजनीतिक विचारधारा महान है ।हमारी राष्ट्रवादिता महान है और इन सब से भी परे महान है हमारे राजनीतिक आका, जिन्होंने कोरोना की पीक शुरू होने से पहले ही अपने रिलीफ फंड के द्वार खोल दिये है ।
1 साल बाद इन नेताओं ने हमारे सिस्टम को इतना तैयार कर दिया कि इन्हें बस यह कहना बाकी रह गया कि "तुम जानो तुम्हारा काम"
आज इन सबको कल 2 मई "चुनावी परिणाम" की चिंता है
तनिक यह तो शर्म कर लेते "तुम्हारी 2मई की चिंता न जाने कितने गरीबो की 2 जून की रोटी बर्बाद कर रही है ।"

Nice
ReplyDelete